बोरियो। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने शनिवार को बोरियो थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं विभिन्न मामलों से संबंधित रिकॉर्ड का जायजा लिया।
एसपी ने थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नियमित गश्ती करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, आम लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
देखिए बोरियो थाना निरीक्षण की पूरी खबर सिर्फ संथाल हूल एक्सप्रेस पर।
#बोरियो #साहिबगंज #एसपीअमितकुमारसिंह #बोरियोथाना #साहिबगंजपुलिस पुलिसनिरीक्षण झारखंडपुलिस CrimeNews Sahibganj Borio JharkhandNews PoliceNews SanthalHulExpress