पलिया: पलिया में तेज तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, तूफान ने बरपाया कहर, वीडियो हुआ वायरल
पलिया तहसील क्षेत्र के संपूर्णानगर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।और बुधवार की सुबह तेज तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जहां मूसलाधार बारिश से आमजन को तेज गर्मी से निजात मिली। तो भयानक आंधी तूफान ने अपना कहर जमकर कर बरपाया है। जिससे दर्जनों आशियाना बर्बाद हो गए।पेड़ों के गिरने से कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल।