पलिया: जीएसटी कार्यालय को हटाए जाने की सूचना को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
पलिया तहसील में कई दशकों से मौजूद जीएसटी कार्यालय को हटाकर लखीमपुर ले जाने की सूचना पर व्यापारियों ने भारी संख्या में इकट्ठे होकर किया प्रदर्शन। वही जीएसटी के अधिकारीयो को पलिया से जीएसटी कार्यालय को न हटाए जाने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों ने आज सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे ज्ञापन सौंपा है।