पलिया: फरसहिया गांव में स्कूल जा रही 11 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत
पलिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फरसहिया गांव निवासी पीड़ित की11वर्षीय पुत्री आफरीन बीते 15 मई को पैदल स्कूल जा रही थी। दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे 11 वर्षीय आफरीन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज।