सरीला: नमामि गंगे की जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने सरीला तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सरीला तहसील परिसर में नमामि गंगे पेयजल योजना के तहत जलापूर्ति बाधित होने से नाराज बीलपुर, महाराजपुर और टाई गांव के ग्रामीण सरीला तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कराने तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।