हसनपुर: आदमपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कराया गया गर्भपात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भपात करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी 14 वर्षीया बेटी के संग करीब छह माह पूर्व खेत पर गांव निवासी निर्विकार पुत्र सतपाल ने दुष्कर्म किया था।