जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
महापल्ली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और रायगढ़ की खुशहाली की कामना
चक्रधर गौशाला में गौसेवा कर गायों को खिलाई पूड़ी और हरी सब्जियां
विभिन्न समाजों, कर्मचारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दी जन्मदिन की बधाई
दिनभर चलता रहा जनमुलाकात का सिलसिला, सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की रही धूम
प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को अपना जन्मदिन अपने निर्वाचन क्षेत्र रायगढ़ में जनता के बीच रहकर सादगी, सेवा और जनसंपर्क के साथ मनाया। सुबह से देर शाम तक जिलेभर से आए नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना रहा तथा विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन को यादगार बनाया।
जन्मदिन की शुरुआत वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महापल्ली स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने भगवान हनुमान के समक्ष प्रदेश और रायगढ़ जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं कीं। इसके बाद वे रायगढ़ स्थित चक्रधर गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौसेवा करते हुए गायों को पूड़ी एवं हरी सब्जियां खिलाईं। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा गौसंरक्षण और पशुधन संवर्धन के महत्व पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और सेवा परंपरा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
जन्मदिन को लेकर शुभकामनाओं का सिलसिला एक जून की मध्यरात्रि से ही प्रारंभ हो गया था। जिलेभर के वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, कर्मचारी संघों, व्यापारी संगठनों, अधिवक्ता संघ, युवा संगठनों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, मंदिर एवं तीर्थ समितियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। माताओं, बहनों और युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी के कार्यालय में भी दिनभर जनमुलाकात का क्रम जारी रहा।
2 views | Raigarh, Chhattisgarh | Jun 3, 2026