किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर ठगी, 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Kishangarhbas, Alwar | Oct 2, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुराने सिक्के और करेंसी नोट महंगे दामों में खरीदने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार बदमाशों को किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।शुक्रवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपीयों की पहचान फैजान रिजवान नासिफ और हनीफ के रूप में हुई है इनके पास बरामद मोबाइलों में व्हाट्सएप पर दर्जनों फर्जी प्रोफाइल मिली है।