बड़ौद: अस्पताल स्टाफ ने फार्मासिस्ट हरि सिंह भास्कर को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद में पदस्थ फार्मासिस्ट हरि सिंह भास्कर के सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ द्वारा मंगलवार दोपहर 3 बजे अस्पताल परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक बीएमओ नीरज चौहान एवं समस्त कर्मचारियों ने भास्कर के कार्यकाल को याद करते हुए उनके सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस अवसर पर स्टाफ