बांसवाड़ा: कुपड़ा गांव में गूंजा हरे कृष्णा का जयघोष, छप्पन भोग के साथ मनाया गया भव्य अन्नकूट महोत्सव
इस्कॉन बांसवाड़ा के भक्तों द्वारा मंगलवार को ग्राम कुपड़ा में भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग का अन्नकूट अर्पित किया गया। मधुर हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा भगवान की आरती और अन्न