नवादा: माखर गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर हुई मौत
Nawada, Nawada | Apr 6, 2024 नवादा के माखर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नवादा जिले के वघना गांव निवासी जाकिर हुसैन के रूप में की गयी है। जाकिर अपने घर से दवा लेने के लिए माखर गांव आया हुआ था, जब वह सड़क पार कर रहा था तब यह हादसा हो गया।