शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बितानिया गांव में बुधवार रात करीब 7 बजे शीशम के पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की शिवपुर रेंज टीम मौके पर पहुंची और पेड़ के चारों ओर जाल लगाकर रातभर निगरानी करती रही। गुरुवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच तेंदुआ अचानक नीचे उतरा और तेज छलांग लगाकर जाल पार कर पास के खेतों की ओर भाग गया।