तानसेन: कारोबारी के साथ 4 घंटे तक हैवानियत, अश्लील वीडियो बनाया, ₹20 लाख के चेक भी लूटे
Tansen, Gwalior | Apr 21, 2026 पीतांबरा धर्मकांटे पर एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक कारोबारी किशोर त्यागी को उसके ही परिचितों ने न सिर्फ बंधक बनाया बल्कि 4 घंटे तक उसके साथ हैवानियत करते रहे।इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो भी बनाया।घटना 15 अप्रैल की है जिसकी कायमी सोमवार दोपहर की गई है।इस मामले में ओमकार सिकरवार,इंद्रपाल तोमर, जितेंद्र, गौरव यादव आरोपी है।