हनुमानगढ़: पाकिस्तान से आई 25 करोड़ रुपए की हेरोइन चिटा नशा में चारों आरोपियों ने पुलिस के सामने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला में 25 करोड रुपए के हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों ने पुलिस समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि यह चिटा नशा सीमा पर पाकिस्तान से आया था। आरोपियों में से तीन जने हासलिया के निवासी है जबकि चौथा पंजाब के नकोदर का निवासी है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर सीआईडी जॉन की सूचना पर की गई।