कोल: संभल में सड़क हादसे में बारात की कार दीवार में घुसी, हादसे में 2 घायल, दूल्हा समेत 8 की हुई मौत, 3 का अलीगढ़ में हुआ PM
Koil, Aligarh | Jul 5, 2025 बारातियों से भरी एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों की अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि इनके 5 साथियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की कुल संख्या 8 बताई जा रही है। दुखत बात ये है कि इस हादसे में दूल्हे की भी मौत हो गई। वहीं, एक घायल की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जबकि एक घायल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।