सिवनी: डूण्डासिवनी पुलिस और वन विभाग ने जंगल में छुपा रखा 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया
Seoni, Seoni | Sep 28, 2026 सिवनी के सेलुआ और बेलगांव के जंगलों में डूण्डासिवनी पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार टीम ने झाड़ियों के बीच छुपाकर रखा करीब 4 क्विंटल महुआ लहान, हाथभट्टी, मटके और अन्य सामग्री बरामद कर मौके पर नष्ट की। अवैध शराब बनाने वालों की तलाश जारी है।