बक्सर: बक्सर में जदयू ने निकाली साइकिल रैली, मतदाता सत्यापन के लिए किया जागरूक
Buxar, Buxar | Jul 8, 2025 जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा प्रदेशव्यापी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बक्सर जिला मुख्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली अंबेडकर चौक से नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। आम जनता को मतदाता सूची में नाम सत्यापन के लिए प्रेरित किया गया। जदयू नेताओं ने इस अभियान को लोकतंत्र के सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।