बक्सर: एसपी शुभम आर्य ने किया ई-मालखाने का शुभारंभ, माउस क्लिक करते ही मिलेगी जिले के 6 थानों की जानकारी
Buxar, Buxar | Jul 7, 2025 जिले के थाना के मालखाना को लेकर होने वाली परेशानियों से अब पुलिस को रूबरू नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि प्रथम चरण में जिले के 6 थानो के मालखाना को अब डिजिटल कर दिया गया है. ऐसे मे माउस क्लिक करते ही कम्प्यूटर के स्क्रीन पर मालखाना से संबंधित सभी तरह की जानकारियां ऑन लाइन मिल जाएगी. ई-मालखाना के प्रथम चरण में जिले के छह थानों को डिजिलाइटेशन की सुविधा शुरू हुआ है.