बक्सर: शराब तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला, ट्रक में तहखाना बनाकर ले जा रहे थे 180 पेटी विदेशी शराब
Buxar, Buxar | Jul 8, 2025 बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु पर शराब तस्करी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसने जांच टीम को भी चौंका दिया। दरअसल, एक खाली ट्रक जो ऊपर से देखने में बिल्कुल सामान्य और खाली लग रहा था, उसके ऊपरी हिस्से में गुप्त तहखाना से 180 पेटी विदेशी शराब बरामद हुआ। वहीं 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।