इगलास: इगलास में हुतात्मा दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ
Iglas, Aligarh | Nov 5, 2026 इगलास में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, 20 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 20 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का आयोजन इगलास प्रखंड में किया गया, जहां सुबह से ही रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा कार्यकर्ताओं से लेकर स्थानीय लोगों तक सभी ने मानवता की मिसाल पेश की।