सरवाड़: सातोलाव में लाखों के गहने और बाइक चोरी, अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, मामले में पुलिस कर रही जांच
Sarwar, Ajmer | Aug 7, 2026 सातोलाव मे स्थित भोमाजी खेड़ा में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया।चोर एक मकान से लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ले गए,जबकि दूसरे मकान से एक नई बाइक लेकर फरार हो गए।पीड़ितों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे सरवाड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।पुलिस मामले मे जांच कर रही है।