भामाशाह सत्यनारायण लड्ढा द्वारा करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक विद्यालय भवन और हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान तैयार कराया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर न केवल बुनियादी ढांचे के लिहाज से खास है, बल्कि शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का माध्यम भी बनेगा।