एत्मादपुर: थाना एत्माद्दौला में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच और साफ-सफाई के लिए दिए निर्देश
Etmadpur, Agra | Apr 7, 2026 आगरा के थाना एत्माद्दौला में पुलिस उपायुक्त नगर जोन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली और आगंतुक रजिस्टर की गहन जांच की गई। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और थाने आने वाले पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।