समस्तीपुर: टेकूना चौक साखमोहन के समीप मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना टेकूना चौक साखमोहन के समीप की बताई जा रही है।मृतक की पहचान गांव के ही शंकर दास के 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अशोक दास दिव्यांग थे और टेकूना चौक पर शाम के समय मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-प