बिलासपुर: केमरी हॉल्ट के उच्चीकरण के लिए कांग्रेस पार्टी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्व विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में केमरी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने डेढ़ लाख की आबादी वाले इस व्यापारिक क्षेत्र की रेल समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केमरी हॉल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्