हरिपुर महाविद्यालय में सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री का हुआ आयोजन
Kullu Times
12 अक्तूबर को सभी महाविद्यालयों से आए कॉन्टिजेंट इंचार्ज के साथ एक बैठक का आयोजन किया तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शेफाली व कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति बाला द्वारा सभी का महाविद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति बाला ने बताया कि क्रॉस कंट्री अंतर महाविद्यालय प्रतिस्पर्धा के लिए 10 महाविद्यालयों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय से आए पर्यवेक्षक अधिकारी डॉ रविंद्र कुमार व अन्य अधिकारी डॉ अंजू , विनोद आर्य , दिनेश सिंह,तारा चंद ने प्रतियोगिता संबंधी जानकारियां तथा सभी कॉन्टिजेंट इंचार्ज एवम् प्रतिभागी धावकों से साझा की ।
10 किमी दौड़ का प्रारंभ सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि प्रो राजेश कुमार शर्मा (छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष व निदेशक (खेल एवम् युवा कार्यक्रम ) ,सरदार पटेल विश्वविद्यालय)ने हरी झंडी दिखा कर किया । दौड़ महाविद्यालय के मैदान से शुरू होकर सजला गांव 5 किमी तक हुई और दौड़ का समापन महाविद्यालय के मैदान में वापस 5किमी हुआ। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।मुख्यातिथि प्रो राजेश कुमार शर्मा द्वारा विजेता रहे खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना भी विकसित होती है। साथ ही युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ युवा ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफल कार्यकम के लिए उन्होंने महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली व समस्त स्टाफ की सराहना की ।
महिला वर्ग एकल दौड़ में संजना जेएलएन हरिपुर महाविद्यालय मनाली प्रथम, भारती हरिपुर महाविद्यालय मनाली द्वितीय व अंजली देवी कुल्लू महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया।एकल दौड़ पुरुष वर्ग में रोहित कुल्लू महाविद्यालय ने प्रथम, द्वितीय शशि ठाकुर वीजीसी मंडी व तृतीय स्थान रोहित बासा कॉलेज के छात्र ने हासिल किया।
महिला वर्ग टीम में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू प्रथम , जवाहरलाल नेहरू कॉलेज ,हरिपुर मनाली द्वितीय , राजकीय महाविद्यालय मंडी तृतीय स्थान पर रहा ।
पुरुष वर्ग टीम में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू प्रथम ,राजकीय महाविद्यालय मंडी द्वितीय , राजकीय महाविद्यालय बासा तृतीय स्थान पर रहा ।धन्यवाद भाषण में कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति बाला ने प्रो राजेश कुमार शर्मा,विश्वविद्यालय अधिकारियों, सभी महाविद्यालयों से आई टीम व उनके प्रभारियों,एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर के साथ ही धन्यवाद किया । समस्त स्टाफ व सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Kullu, Kullu | Oct 13, 2026