कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने पुलिस अधीक्षक के पत्र के आधार पर नगर में संचालित सभी इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर एवं शैक्षणिक संस्थाओं की व्यापक जांच के लिए अधिकारियों का एक विशेष दल गठित किया है। यह दल 7 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को पेश करेगा। जिसमें कई बिंदुओं पर जांच की जाएगी।