कोलायत: गजनेर के वार्ड नंबर 4 में अचानक कच्चा मकान गिरा, परिजन सुरक्षित, पूर्व सरपंच जेठाराम ने सरकार से मुआवजे की मांग की
गजनेर के वार्ड चार में जेठमल और केदार लाल पंचारिया के कच्चे मकान गिर गए। उनके मकान के दो कमरे, रसोई, स्नानगृह की मुख्य गली की तरफ की करीब चालीस फीट की दीवार अचानक गिर गई। गनीमत से उसे समय परिवार के सदस्य अन्य कमरों में थे। घर के सामने स्थित शनि मंदिर के पुजारी सोहनलाल भार्गव ने बताया कि वह मंदिर के आगे बैठा थ। इस दौरान मकान की चारदीवारी गिर गईं।