डुमरांव: सीएम के राज्यसभा जाने पर RJD कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कहा- बचपन से दूध मलाई खाने वाले को अब गोबर क्यों?
Dumraon, Buxar | Mar 9, 2026 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद डुमरांव के राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। राजद कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर एक बजे कहा कि यह तो ऐसा है कि कोई बचपन से दूध मलाई खा रहा है और अचानक उसे गोबर खाने का मन करे। नीतीश कुमार राज्यसभा अपनी इच्छा से नहीं जा रही, उन्हें भाजपा ने हाइजैक कर लिया है।