पटियाली: आंधी-बारिश का कहर: गंजडुंडवारा के नवादा के पास पेड़ गिरने से भाई-बहन की हुई मौत
कासगंज में आंधी-बारिश का कहर देखने को मिला। गंजडुंडवारा क्षेत्र के नवादा के पास बाइक पर पेड़ गिरने से सगे भाई बहन 22 वर्षीय संजू और 18 वर्षीय आरती की मौके पर मौत हो गई। दोनों खेतों से गेहूं की फसल बचाकर लौट रहे थे। हादसे में संध्या और शिवसागर घायल हुए हैं। आरती की 18 अप्रैल को शादी होनी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे।