बुधवार को नई सराय सहित आसपास के क्षेत्र में होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम और भाई चारे के साथ मनाया गया। इस दौरान हुरियारों की टोलियां दौड़ दौड़ कर एक दूसरे को रंग लगा रहीं थीं। वहीं कई स्थानों पर हुरियारे एकत्रित होकर डीजे की धुन पर नाच रहे थे। दोपहर होते ही होली का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा और हुरियारो ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए।