भीलवाड़ा: कावाखेड़ा में बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सुबह पति ने पत्नी को फंदे से झूलता पाया, पुलिस जुटी जांच में
कोतवाली थाना क्षेत्र के कावाखेड़ा के हरिजन बस्ती में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी, सुबह जब महिला का पति नींद से उठा तो उसे उसी कमरे में उसकी पत्नी दुपट्टे के सहारे फंदे से झूलती मिली। एकाएक हुई इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया ।