मितौली: गोमती नदी में स्नान करने के दौरान मितौली के मंगही गांव निवासी बच्ची नदी में डूबी, करीब बारह घंटे बाद शव हुआ बरामद
अमीर नगर चौकी क्षेत्र के टेढेनाथ धाम पर रविवार को अमावस्या के पर्व के दौरान गोमती नदी में मितौली थाना क्षेत्र के मंगही गांव निवासी करीब 7 वर्षीय उन्नति गोमती नदी में डूब गई थी। स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश कर रही थी। करीब बारह घंटे बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।