पुपरी: पुपरी के बुनियाद केंद्र में नेत्र रोगियों को चश्मे वितरित किए गए
पुपरी स्थित बुनियाद केन्द्र में मंगलवार को एक बजे दिन में समाज कल्याण व स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविर के माध्यम से आँख जांच उपरांत लाभुकों के बीच चश्मा का वितरण किया गया। इस मौके पर बीडीओ अमित कुमार अमन, बीपीआरओ विश्वनाथ दास, बीईओ आशुतोष कुमार आदि द्वारा एक सौ पांच लोगों के बीच निःशुल्क चश्मा का वितरण किया गया।