खंडवा नगर: जिला अस्पताल के गेट से हटाए ठेले फिर लगे, अफसरों की सख्ती का नहीं दिख रहा असर
शहर में अतिक्रमण हटाने के बाद निगम अमला लगातार निगरानी कर रहा है। इसका असर घंटाघर से रेलवे स्टेशन मार्ग पर दिखाई दे रहा है, जहां दोबारा ठेले नहीं लग रहे हैं। लेकिन जिला अस्पताल गेट के पास स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। एक दिन पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह की मौजूदगी पर अस्पताल गेट के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया था।