बिहार: रामजीचक से बिहार थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 18, 2024 मुरौरा में शनिवार को पूर्व मुखिया के पुत्र विशाल कुमार की हुई हत्या के मामले में बिहार थाना पुलिस ने रविवार की सुबह मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह को रामजीचक से गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि जमीनी विवाद के कारण चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी थी। आरोपी के पास से 2 देसी कट्टा, 1 चाकू और 17 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।