बिहार: हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन धर्मपुर गांव में बोरसी के आग से झुलसी महिला, इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar, Nalanda | Feb 18, 2024 हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन धर्मपुर गांव में बोरसी के आग से झुलस कर इलाज के दौरान स्वर्गीय कामेश्वर जमादार की 70 वर्षीय पत्नी खेमिया देवी की मौत हो गई। मृतका के परिजन ने बताया कि 10 फरवरी को बोरसी से वो झुलस गई थी और उसका इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही हरनौत थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।