बिहार: रहुई फोरलेन पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर एक युवती हुई जख़्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 18, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के फोर लेन पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर एक युवती जख़्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। जख़्मी युवती के भाई शशिकांत कुमार ने बताया की बिहारशरीफ से फॉर्म लेकर अपनी बहन रिया कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर अपना गांव गोखुलपुर जा रहे थे, उसी दौरान रहुई फोर लेन पर बाइक से गिरकर जख़्मी हो गई।