बिहार: रामगंज गांव से आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाई सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 18, 2024 बेन थाना क्षेत्र के रामगंज गांव से आर्म्स एक्ट के मामले में सुनील कुमार और सुखदेव मिस्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बेन थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामगंज गांव में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान हथियार बनाने का पूरा जखीरा ही बरामद किया गया है। जिसमें सुनील कुमार और सुखदेव मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।