भदेसर: भदेसर में मिड डे मील की जांच, ACBEO ने बुधपुरा और रकपुरा स्कूलों में बच्चों के साथ बैठकर चखा खाना
शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर उपखंड के बुधपुरा और रकपुरा सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का निरीक्षण किया गया... एसीबीईओ सत्यनारायण गर्ग ने रसोईघर, साफ सफाई और भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की... उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर रोटी दाल चखी और व्यवस्था का निरीक्षण किया... स्टॉक रजिस्टर और भोजन सामग्री की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप पाई गई