एत्मादपुर: गांव नगला केसरी में अज्ञात चोरों ने घर की पीछे की दीवार काटकर की चोरी, लाखों के रुपये आभूषण व नगदी चोरी कर चोर फरार
Etmadpur, Agra | Jul 9, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव नगला केसरी में आटा चक्की और तेल मिल संचालक शिवकुमार के घर को बीती रात अज्ञात बदमाशों में निशाना बना लिया। घर के पीछे की दीवार काटकर नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जगार होने पर गृह स्वामी की होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।