रातू: सड़क-नाली निर्माण में धांधली का आरोप, सरिया की जगह बांस से ढलाई पर भड़के ग्रामीण
Ratu, Ranchi | Oct 9, 2026 रातू। सड़क-नाली निर्माण के नाम पर कथित अनियमितता का मामला सामने आने से शिव नगर मोहल्ले में आक्रोश फैल गया है। करीब 1.8 किलोमीटर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली के स्लैब की ढलाई में लोहे की सरिया की जगह बांस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस आरोप ने निर्माण कार्य