बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रपिता और शास्त्री जयंती पर राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण रखने की दिलाई गई शपथ
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस कार्यालय बलरामपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता हेतु शपथ दिलाई गई।