सांदीपनि शासकीय उ.मा.वि. मलाजखंड में 27-31 जनवरी तक आयोजित 5 दिवसीय कैरियर मेले का सफल समापन
Birsa, Balaghat | Jan 31, 2026 सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलाजखंड में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत 27 से 31 जनवरी 2026 शाम करीब 5 बजे तक तक आयोजित पाँच दिवसीय कैरियर मेला एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। प्राचार्य गंगा प्रसाद कटरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिदिन भाग लिया।