बिजनौर: गांव आसपुर निवादा में पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ की मारपीट
Bijnor, Bijnor | May 10, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर के गांव आसपुर निवादा में पड़ोसी दबंगों ने किसी बात से नाराज होकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना में छोटी नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है