खलीलाबाद: संत कबीर नगर में आयुष्मान योजना के 8 निजी चिकित्सालय हुए डी-इम्पैनल्ड
संत कबीर नगर में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड 25 निजी चिकित्सालयों की समीक्षा में 8 को डी-इम्पैनल्ड किया गया। जिलाधिकारी ने ओटी में फायर सेफ्टी और डी-फैब्रीलेटर के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। सभी चिकित्सालयों के मामले का भुगतान विवरण भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।