पांडू: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
Pandu, Palamu | Oct 11, 2026 पाण्डु प्रखंड में शंखनाद, गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों से रविवार को मुसीखाप भक्तिमय हो उठा। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर नव दुर्गा पूजा समिति मुसीखाप एवं भुखला के तत्वावधान में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक धार्मिक झांकियों, घोड़ों की टाप और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।