बांका: बाराहाट के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 17, 2024 उत्पाद विभाग ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे बाराहाट के समीप अभियान चलाकर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि बाराहाट के समीप अभियान चलाकर भूरना निवासी अभिषेक कुमार, आशीष कुमार व नवीनगर निवासी संजय राय को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।