बांका: अलाव तापते समय वृद्ध महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 17, 2024 उमड़ी गांव में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अलाव तापने के दौरान एक वृद्ध महिला आग से झुलस गई। वृद्ध महिला को लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां महिला का उपचार किया गया। परिजनाें ने बताया कि उमड़ी गांव निवासी भोला महतो की पत्नी चुनकी देवी ठंड से बचने के लिए अपने घर में अलाव ताप रही थी। इस दौरान वह अलाव पर गिर गई। जिससे वह आग से झुलस गई।