बांका: करसोप गांव में ससुराल आए युवक के साथ गाली-गलौज कर की गई मारपीट, मामला दर्ज
Banka, Banka | Dec 17, 2024 करसोप गांव ससुराल आए माल तेघरा गांव के युवक किशन कुमार के साथ ससुराल वालों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना का कारण पत्नी काजल कुमारी से विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित युवक किशन कुमार थाना पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह 8:00 बजे बताई कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।